मंगलवार, 17 नवंबर 2015

लोहड़ी पर हाइकु और मकर सक्रांति


आप सभी को लोहड़ी और मकर सक्रांति की शुभकामनाएं!

"लोहड़ी पर्व आया !"
1
लोहड़ी पर्व
अलाव जलते ही
उल्लास छाया
2
पर्व मिठास
तिल गजक संग
लगती खास
3
लोहड़ी आई
मधुर रस घोले
मन को भाई
4
लोहड़ी ज्योत
भाईचारा सरसे
मन हरषे
5
सक्रांत पर्व
प्रेम का रस घोले
पतंगे डोले
6
शुभ सन्देश
लोहड़ी पर्व लाये
बच्चे हर्षाये
7
 सक्रांति पर्व 
मन में ले उमंग
आया शान से
8
सूर्य संस्कृति
सदभाव साथ में
लेकर आई
9
लोहड़ी पर
बच्चों की हुडदंग
आये पसंद
10
पर्व निराला
सुन्दरी मुंदरी का
शोर गुंजाये
11
तिल रेवड़ी
सबके मन भाती
गर्मी है लाती
12
मंगलमय
लोहड़ी का त्यौहार
बरसे प्यार
13
लोहड़ी जली
जन जन के मन
रोशन हुए
14
पतंगें डोले
सूर्य किरणों संग
दीप शिखा सी
15
लोहड़ी पर्व
आओ हम मन के
द्वेष जलाएं
16
पतंग डोर
संग- नेह से उडे
नील गगन
डॉ सरस्वती माथुर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें