मंगलवार, 2 दिसंबर 2014

हाइकु ....."माँ शारदे!"


1
मन वीणा में
नवविचार भरें
बुद्धिदयिनी
2...
माँ शारदे
झंकृत करें मन
ज्ञान सुधा से
3
हंसवाहिनी
प्रीतधार भरती
नवलय से
4
वीणावादिनी
सतपथ अमृत
ज्ञान जननी
5
तम हरती
सुप्त भाव जगा के
नवस्वर दे
डॉ सरस्वती माथुर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें